Breaking News

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |   कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े किए, संसद से पास कानून को नकारा: अमित शाह     |   'कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो-टुकड़े किए', बोले अमित शाह     |   पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को अनुमति दी     |   लखनऊ में DRI का बड़ा एक्शन, हाथीदांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार     |  

दिल्ली पुलिस ने चोरी के 126 मोबाइल फोन बरामद किए, तीन लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन 'विराम' के तहत सोमवार को चोरी के 126 मोबाइल फोन बरामद किए हैं और तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चांदनी महल पुलिस स्टेशन की एक टीम ने दिल्ली-एनसीआर में छीने या चोरी किए गए मोबाइल फोन की डील करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने बताया कि घंटों इंतजार करने के बाद, एक संदिग्ध शख्स को एक बैग ले जाते हुए देखा गया, लेकिन किसी तरह उसे पुलिस टीम की मौजूदगी का अहसास हो गया और उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे मामूली झड़प के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपितों की पहचान नदीम (29), मोहम्मद उमर (20) और मोहस शाजिम (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए 126 मोबाइल फोनों में 12 मोबाइल एनसीआर के भी हैं। दिल्ली पुलिस ने जिला स्तर पर अपराधों को रोकने के लिए ऑपरेशन 'विराम' चलाया है।