Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

दिल्ली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया, अवैध हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस ने रविवार को अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा है। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि हिस्ट्रीशीटर के पास से दो पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। नजफगढ़ इलाके के रहने वाला 32 साल का आरोपी गजेंद्र पर डकैती, अपहरण, जबरन वसूली और कार-जैकिंग समेत 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपी 2020 में अपहरण-जबरन वसूली मामले में जेल गया था। अपनी रिहाई के बाद से वे हथियार तस्कर के रूप में सक्रिय है और अलग-अलग गिरोहों से जुड़ा हुआ है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।