Breaking News

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |   कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े किए, संसद से पास कानून को नकारा: अमित शाह     |   'कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो-टुकड़े किए', बोले अमित शाह     |   पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को अनुमति दी     |   लखनऊ में DRI का बड़ा एक्शन, हाथीदांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार     |  

Delhi: हिट एंड रन का मामला आया सामने, कार ने स्कूटी सवार को घसीटा

राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में हिट एंड रन का मामला आया सामने. स्कूटी को टक्कर मारते हुए और फरार होते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया. हिट एंड रन का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ. गाड़ी ने स्कूटी सवार को टक्कर मार कर कुछ कदमों तक घसीटा लोगों को आता देख मौके से कर चालक फरार हो गया. आसपास के लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया.

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है. ताजा मामला दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके का है. जहां आदर्श नगर में एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने स्कूटी को टक्कर मारी जिसमें मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है की बेटी को ज्यादा चोट लगी है. उसके पैर में फ्रैक्चर है और भी कई जगहों पर चोट लगी है. जिसके चलते वह नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है.
 
एक्सीडेंट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. वैगनआर कार ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी फिर तीन से चार कदम पीड़ित को अपनी कर में ही खींचता हुआ ले गया और उसके बाद जब उसने लोगों को आता हुआ देखा तो कर समेट कर चालक मौके से फरार हो गया. सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर देखा जा सकता है कि वैगन आर कार ने साइड से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी. स्कूटी सवार मां और बेटी सड़क पर गिर पड़े लेकिन वैगनआर चालक ने कार नहीं रोकी. कुछ दूरी तक जब महिला और उसकी बेटी को घसीटता गया. इसके बाद उसने कार की ब्रेक लगाई. वहीं लोगों को आते देख कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया.