Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर ईरान का बयान- हमारी तरफ से सीजफायर की गुजारिश नहीं हुई     |   ईरान की नई सरकार ने सीजफायर की गुजारिश की: डोनाल्ड ट्रंप का दावा     |   ऊर्जा संकट के बीच रूस दुनिया को सुरक्षित और टिकाऊ रास्ता दे सकता है: पुतिन     |   उत्तरी पेरू में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया     |   ईरान के विदेश मंत्री बोले- US और इजरायल के साथ कम से कम छह महीने तक लड़ने को तैयार     |  

दिल्ली पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 47 बांग्लादेशी नागरिक और पांच भारतीय एजेंट गिरफ्तार

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत में बसाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शनिवार को संयुक्त आयुक्त संजय जैन ने कहा, "इंस्पेक्टर विष्णु के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसमें हमने 47 अवैध अप्रवासियों का पता लगाया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। न केवल बांग्लादेश, बल्कि उनको जो लाने का काम करते थे, या यहां सेटल कराने का काम करते थे या उनके इक्विपमेंट मुहैया कराते थे, उनके खिलाफ भी हमने कार्रवाई की है। पांच ऐसे इंडियन एजेंटों को हमने गिरफ्तार किया है।"

उन्होंने बताया कि घुसपैठियों ने भारत में घुसने और दिल्ली पहुंचने के लिए मुख्य रूप से दो मार्गों का इस्तेमाल किया- गुवाहाटी के रास्ते मेघालय की सीमा और हावड़ा के रास्ते पश्चिम बंगाल की सीमा। अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाई कई हफ्ते तक निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने का नतीजा था।