Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

दिल्ली पुलिस ने स्कूलों में बम की धमकी देने वाले छात्र को किया गिरफ्तार, अफजल गुरु से है कनेक्शन

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि 12वीं कक्षा के एक छात्र को पकड़ा है, जिसने हाल में शहर के 400 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी दी थी। वो लड़का एक गैर सरकारी संगठन से जुड़ा है, जो खास राजनैतिक दल का समर्थन करता है। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें ये भी पता चला कि एनजीओ ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के समर्थन में आवाज उठाई थी।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (कानून एवं व्यवस्था) मधुप तिवारी ने कहा, "हमने इसके लिए ई-मेल प्रोवाइडर थे, उनसे भी डेटा इत्यादि मांगा। उनसे जो डेटा मिलता था, उससे हमें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिल पा रही थी क्योंकि वीपीएन इत्यादि यूज होने की वजह से वो जो इनफॉर्मेशन थी, वो एक समय के बाद हमको उनका लीड नहीं मिल पाता था कि वो कहां से जेनरेट हो रही हैं लेकिन अभी जब आठ जनवरी 2025 को जब लास्ट ई-मेल आयी है, उसमें एक जो टेक्निकल विंडो हमें मिली, उसकी वजह से हम जो बच्चा ई-मेल भेज रहा था, हम उसकी शिनाख्त कर पाए। आप समझ सकते हैं कि चूंकि इसमें बच्चा शामिल है तो इस कारण से हमारे सामने बहुत कानूनी सीमाएं होती हैं, उससे पूछताछ इत्यादि करने में, इसलिए हमने उनके जो लैपटॉप है और मोबाइल है, उसकी फॉरेंसिक जांच की, तो हमें पता चला है कि इस बच्चे ने कम से कम 400 से ज्यादा स्कूलों को ये ई-मेल भेजी थी। हम ये भी देखना चाहते थे कि एक बच्चा कैसे अंजाम दे सकता है इस तरह के पूरे प्रकरण को। हमने इसमेें कोई साजिश है कि नहीं, उसे देखने के लिए पूरे परिवार की भी बैकग्राउंड प्रोफाइलिंग की। इससे ये पता चला कि इस बच्चे के अभिवावक जिस संस्था में करते हैं, वहां पर एक एनजीओ एक्टिव रूप से काम करता है और इस एनजीओ का एक पॉलिटिकल पार्टी के साथ डीप कनेक्शन मिला है।"

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लड़के के माता-पिता की पृष्ठभूमि की भी जांच हुई, जो एक ऐसे एनजीओ से जुड़े संगठन के साथ काम कर रहे थे, जो अफ़ज़ल गुरु की फांसी से जुड़े मुद्दे को उठा रहा था और एक राजनैतिक दल की मदद भी कर रहा था।