Breaking News

NATO से बाहर आ सकता है अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं गंभीरता से विचार     |   पश्चिम बंगाल के सीईओ के खिलाफ टीएमसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन     |   पूर्व AAP नेता और अधिवक्ता एच.एस फूलका ने थामा बीजेपी का दामन     |   मिडिल ईस्ट वॉर: इजरायल ने ईरान में शिया मस्जिद पर किया हमला, 3 लोगों की मौत     |   'इस बार जीत की हैट्रिक लगनी तय है', असम के धेमाजी में बोले PM मोदी     |  

दिल्ली में 10वीं क्लास के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या

दिल्ली के अमन विहार इलाके में शुक्रवार को एक 10वीं क्लास के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की मां ने बताया कि किसी ने उसे बाहर बुलाया और फिर चाकू घोंपकर उसे मार दियाा। हत्या के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। मृतक की मां ने कहा, "मैं अपने तीन बच्चों के साथ खाना खा रही थी। किसी ने मेरे बेटे को बुलाया और वो नीचे चला गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।" उन्होंने कहा, "मेरा बेटा 15 साल का था और वो 10वीं क्लास में पढ़ता था।"