Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |   दसवीं के मौजूदा बैच पर लागू नहीं होगी तीन-भाषा नीति, CBSE की नई गाइडलाइंस     |   UP: ‘साइकिल चलेगी तो दंगा करवाएगी’, पीलीभीत में सीएम योगी ने सपा को घेरा     |   उलानबटार: भारतीय सेना ने 'खान क्वेस्ट 2026' में ऑपरेशनल तैयारी का प्रदर्शन किया     |   अफगानिस्तान पर PAK के हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई, 163 घायल     |  

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: निलंबित IAS रानू साहू की कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

कोयला घोटाला मामले में ईडी प्रकरण में जेल में बंद निलंबित आईएएस अफसर रानू साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। वहीं ईडी के प्रतिवेदन पर ईओडब्ल्यू ने भी अपराध दर्ज किया है। इस केस में रानू साहू की जमानत याचिका ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में खारिज हो गई।

इससे पहले कोयला घोटाले में जेल बंद दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट ने राहत के बाद मंगलवार शाम रिहा कर दिया। दीपेश को सात अगस्त तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई है।