Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Basti: शादी में रसगुल्ला खाने पर 11 साल के बच्चे को जलते तंदूर में फेंका, हालत गंभीर

Basti: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान 11 साल के एक बच्चे को रसगुल्ला खाने पर जलते तंदूर में फेंक दिया गया, जिससे वे बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज ली गई है।

पुलिस के अनुसार बुरी तरह झुलसे बच्चे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ये घटना 15 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में हुई। पुलिस ने पीड़ित के मामा देवीदीन निषाद की तहरीर पर गुरुवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 109(1) (हत्या के प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव का रहने वाला 11 साल का चमन उर्फ अमर बस्ती के बाघानाला स्थित ननिहाल में रह रहा था। वे अपनी नानी के साथ मलौली गोसाई में एक रिश्तेदार की शादी में आया था।

आरोप है कि भोजन स्थल पर बार-बार रसगुल्ला निकालने से नाराज ‘कैटरिंग’ ठेकेदार ने पहले बच्चे को डराया और फिर उठाकर जलते तंदूर पर बैठा दिया। इसी दौरान बच्चा अनियंत्रित होकर तंदूर के भीतर गिर गया। चीख सुनकर परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वे चेहरे से कमर तक बुरी तरह झुलस चुका था।

परिजन उसे पहले अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हरैया की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वर्णिमा सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी। सीओ ने बताया कि बच्चे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।