Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

CBI ने मेहुल चोकसी के खिलाफ मांगा गैर जमानती वारंट

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिन बाद सीबीआई ने मुंबई की एक अदालत से केनरा बैंक से जुड़े धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। उक्त मामले में चोकसी और अन्य पर केनरा बैंक के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से 55.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 13 हजार करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में संलिप्तता के प्रमुख आरोपित मेहुल चोकसी को भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण के अनुरोध के बाद बेल्जियम में 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया।

गैर जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध

केनरा बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच कर रही सीबीआइ ने बुधवार को विशेष सीबीआई अदालत से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया। न्यायाधीश वीपी देसाई ने इस मामले को मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष भेजते हुए कहा कि उनकी अदालत को इस मामले में सुनवाई का अधिकार नहीं है।