Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

ब्वॉयफ्रैंड ने कर दी अश्लील वीडियो वायरल, बदनामी होने पर नाबालिग ने लगाई फांसी

मेरठ में ब्वॉयफ्रैंड ने पहले नाबालिग प्रेमिका पर दबाव डालकर उसका अश्लील वीडियो मंगवाया। इसके बाद में किशोरी का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक ने सामान लिखकर छात्रा का वीडियो कई साइटों और दोस्तों को शेयर कर दिया। वायरल होते-होते वीडियो किशोरी और उसके घरवालों तक पहुंचा। अपनी और परिवार की बदनामी से परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया,घरवालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं पुलिस से किसी भी तरह की कार्यवाही न करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार मामले में कोई शिकायत मिलने पर एक्शन जरूर होगा।

आपको बता दे मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक 16 साल की छात्रा दूसरी जाति के युवक के प्यार में पड़ गई। युवक ने पहले किशोरी को मोहब्बत में फंसाया। लड़के ने प्रेशर बनाया कि किशोरी अपना न्यूड वीडियो उसे भेजे। युवक ने लड़की को झांसे में लेकर उसका न्यूड वीडियो मंगवा लिया। छात्रा ने अपना वीडियो भेज दिया। शातिर युवक ने किशोरी का गलत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रेमी ने छात्रा के भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ धोखा किया। अश्लील वीडियो अपने दोस्तों को भेजा। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। शुक्रवार को छात्रा उसके घरवालों के पास भी कहीं से ये वीडियो आ गया। किशोरी, परिजनों ने जब अपनी ही बेटी का गलत वीडियो देखा तो शर्म से पानी पानी हो गए। किशोरी को जैसे ही इसका पता चला उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने जिस प्रेमी पर भरोसा किया उसने इतना बड़ा धोखा दिया।

जहां प्रेमी से धोखा खाई किशोरी ने अपनी और परिवार की बदनामी देखी तो रह न सकी। तनाव में आकर उसने घर में ही चौखट से लटककर फांसी लगा ली। परिजनों ने अपनी इज्जत की खातिर कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। शुक्रवार शाम जब माता, पिता मजदूरी पर गए तो लड़की ने सुसाइड कर लिया।  किसी ग्रामीण की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन ग्रामीण व परिजनों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया तथा शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले ही उसके इकलौते बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। व्यक्ति की इकलौती 16 वर्षीय बेटी कस्बा खरखौदा के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। गांव के ही दूसरे समाज के एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि 15 दिन पहले युवक ने छात्रा को भरोसे में लेकर व्हॉट्सएप पर बिना कपड़ों की वीडियो भेजने को कहा। प्रेमजाल में फंस छात्रा ने धोखेबाज पर भरोसा करके अश्लील वीडियो भेज दी। इसके बाद युवक ने वह वीडियो वायरल कर दी।

इस पूरे मामले पर लोहिया नगर थाना प्रभारी का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर एक्शन होगा।