Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

बॉयफ्रेंड ने कारोबारी के घर से चुराए 50 लाख, मेरठ से मसूरी घूमने गया था परिवार

मेरठ में स्पोर्ट्स कारोबारी के घर हुई 50 लाख की चोरी का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। चोरी की वारदात को स्पोर्ट्स कारोबारी की बेटी के ब्वॉयफ्रेंड हर्ष ने अपने मामा और चाचा के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

जहां हर्ष को कारोबारी की बेटी ने मसूरी जाने के बारे में बताया था। जिसके बाद ब्वॉयफ्रेंड ने डूप्लीकेट चाभी बनवाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके 8 लाख रुपए और चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए हैं।

मीडिया से बात करते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि स्पोर्ट्स कारोबारी का परिवार 25 दिसंबर को मसूरी गया था घर से 8 लाख रुपए और 50 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए तो तीन लोग चोरी करते हुए नजर आ गए।

आपको बता दे वारदात को अंजाम देने वाला हर्ष कारोबारी की बेटी का ब्वॉयफ्रेंड है। हर्ष का कारोबारी के घर आना-जाना था। उसने घर की डूप्लीकेट चाबी बनवाई। कारोबारी की बेटी ने बताया कि पूरा परिवार मसूरी घूमने जा रहा है।

जिसके बाद हर्ष अपने मामा सुधीर और चाचा मनोज के साथ घर पहुंच गया। डूप्लीकेट चाबी से लॉक खोलकर घर में रखे 8 लाख रुपए और जेवरात चोरी कर लिए। जेवरात ले जाकर अपनी नानी के पास रख दिए। आरोपी हर्ष और उसके मामा सुधीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चाचा मनोज की तलाश में दबिश दी जा रही है।

वहीं पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हर्ष को चाबी रखे जाने की जानकारी थी। जिसके बाद उसने गुच्छे से चाबी निकालकर डूप्लीकेट बनवा ली थी। जब उसे पता चला कि पूरा परिवार मसूरी जा रहा है तो उसने चोरी की घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर ली।