Breaking News

जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |   RG Kar केस में पूर्व CP विनीत गोयल समेत 3 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच होगी     |   उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट, भोजशाला केस पर MP HC का आदेश रद्द करेगा: असदुद्दीन ओवैसी     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.07 पर पहुंचा     |  

लड़के का अपहरण कर उसकी मां पर बनाया शादी का दबाव, आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

Delhi: चार साल के एक बच्चे का उसके घर के बाहर से कथित तौर पर अपहरण करने के कुछ ही घंटों बाद एक व्यक्ति को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। बच्चे की मां ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। ये घटना रविवार की है। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी फूल विक्रेता सुधाकर सिंह (24) को लखनऊ रेलवे स्टेशन पर उस समय गिरफ्तार किया गया जब वो बच्चे के साथ सुहेलदेव एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था।

एक अधिकारी ने बताया, "12 अक्टूबर को अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन पर एक पीसीआर कॉल आई जिसमें एक लड़के के अपहरण की सूचना दी गई थी। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी आरोपी उसे उठाकर ले गया।" जांच के दौरान, यह पता चला कि लड़के की मां लगभग एक साल से सोशल मीडिया के माध्यम से सिंह के संपर्क में थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने उसके बेटे को धमकी दी थी कि अगर उसने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया तो वो उसका अपहरण कर लेगा।

घटना वाले दिन, लड़के के पिता, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, ने दोपहर लगभग 1 बजे आरोपी को परिवार के घर के पास देखा, लेकिन वो भाग गया। पुलिस ने बताया कि शाम करीब 4.30 बजे महिला ने अपने पति को बताया कि उनका बेटा लापता हो गया है और उसे शक है कि सिंह ने उसका अपहरण कर लिया है।

शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी और मैन्युअल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के आठ घंटे के भीतर सिंह को लखनऊ में पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान, सिंह ने कबूल किया कि उसने लड़के की मां पर शादी का दबाव बनाने के लिए उसका अपहरण किया था।