Breaking News

वेस्ट एशिया संघर्ष पर 'इनफॉर्मल ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स' की मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहे मौजूद     |   रविवार को नोएडा में अखिलेश यादव की रैली, विधानसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद     |   दुबई में एयर डिफेंस डिपो नष्ट करने के ईरान के दावे को यूक्रेन ने बताया गलत     |   अमित शाह गुवाहाटी पहुंचे, रोड शो में लेंगे हिस्सा     |   फ्रांस के राष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा     |  

Delhi: शास्त्री पार्क में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। उसने बताया कि कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।