Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

मेरठ सूरजकुंड नाले के पास मिले पशु अवशेष, भाजपाइयों का हंगामा

मेरठ के सूरजकुंड के पास पशु अवशेष मिलने से भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता अंकित चौधरी को बताया कि यहां सूरजकुंड पर कुछ पशु अवशेष पड़े हैं। यहां गायों के 3 सिर कटे पड़े हैं। सूचना पर अंकित चौधरी उसके साथी सूरजकुंड पहुंचे। वहां जाकर देखा तो पॉलिथीन में पशु अवशेष थे। तीन सिर थे। जो गाय जैसे लग रहे थे। सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी भी मौके पर पहुंचे।

आपको बता दे भाजपाइयों ने देखा तो पन्नियों में जो जानवरो के सिर थे वो ऐसे लग रहे थे मानो ताजा कटान हुआ है। वो गाय के लग रहे थे। पुलिस को भी लोगों ने ये पशु अवशेष दिखाए। भाजपाइयों ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह कटान हो रहा है। वो भी गौवंश काटे जा रहे हैं। पुलिस इस पर लगाम लगाए। भाजपाइयों ने जल्द से जल्द आरोपियो को अरेस्ट कर मामले का खुलासा करने को कहा। 

वहीं पुलिस इलाके के सीसीटीवी चैक कर आरोपियों की तलाश कर रही है। मौके पर सौरव पंडित, सौरव अत्री, सौरव राठी,सरवन, शुभम अग्रवाल, सौरव, हर्ष पंडित, पाशु टोंक, अंकुर प्रजापति भी पहुंचे।