Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

मेरठ में एनिमल लवर महिला की पिटाई, 200 कुत्तों को रिलोकेट करने से जुड़ा है विवाद

मेरठ में एनिमल लवर महिला ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसएसपी से की है। महिला एनिमल लवर ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला पर 200 कुत्तों को रिलोकेट करने का आरोप लगाया है। महिला ने जिला अध्यक्ष सहित एक दर्जन लोगों पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। वहीं मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच के बाद महिला को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

आपको बता दे रुड़की रोड स्थित सील कुंज सोसायटी की रहने वाली महिला ने बताया कि वह एक एनजीओ चलाती हैं और पशु सेवा करती हैं। महिला का आरोप है कि 3 दिसंबर को सोसाइटी के लोगों ने सोसाइटी से कुत्तों को उठाकर दूसरी जगह भिजवाने के लिए नगर निगम की गाड़ी को बुलाया था। नगर निगम की टीम ने महिला को नसबंदी वाले कुत्तों की पहचान करने के लिए कहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह ऐसे कुत्तों के बारे में जानकारी कर रही थी तभी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला अपने साथियों प्रदीप सेठी, शैलेंद्र त्यागी सहित अन्य लोगों के साथ उनके पास पहुंच गए। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने उनके साथ जमकर अभद्रता करते हुए मारपीट की और उनके साथी अजोत सिंह की स्कूटी की चाबी को छीन लिया। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी, उन्होंने सभी आरोपियों की शिकायत दौराला थाना पुलिस से की थी। आरोप है कि थाना पुलिस ने किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की, पीड़िता ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व उनके साथियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।