Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को ईमेल में बम से उड़ाने की धमकी, फिरौती की मांग

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी विश्वविद्यालय के अधिकारियों को ईमेल के जरिए मिली है। धमकी देने वाले ने दो लाख रुपये की मांग की है। ईमेल में कहा गया है कि अगर पैसे नहीं मिले तो विश्वविद्यालय कैंपस को बम से उड़ा दिया जाएगा।

धमकी देने वाले ने एक यूपीआई नंबर दिया है, जिस पर दो लाख रुपये की डिमांड की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कैंपस परिसर के अंदर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने कैंपस और उसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि एएमयू के अधिकारियों को धमकी भरा मेल मिला है, जिसमें कैंपस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि धमकी भरा मेले आने के बाद हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंपस परिसर के अंदर सर्च अभियान चालाय है। धमकी देने की वाले की तलाश की जा रही है। प्रॉक्टर ने बताया कि मेल के बारे में हमें पता नहीं चला है कि किसकी तरफ से है। उसमें एक यूपीआई नंबर है उसी के जरिए से हो सकता है कुछ पता चल जाए।