Breaking News

शेयर बाजार में 239 पॉइंट की बढ़त, निफ्टी में भी 78 पॉइंट की उछल     |   शिक्षा मंत्री ने कहा- माध्यम नहीं व्यवस्था सुधारनी है, NTA में सुधार किए जाएंगे     |   धर्मेंद्र प्रधान: हम छात्रों के भविष्य से कोई समझौता नहीं करना चाहते     |   धर्मेंद्र प्रधान बोले- छात्रों की परीक्षा फीस वापस की जाएगी, 14 जून तक जारी होंगे एडमिट कार्ड     |   धर्मेंद्र प्रधान: अगले साल से NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी     |  

आमिर राशिद अली उगलेगा दिल्ली विस्फोट के राज, NIA को मिली 10 दिन की कस्टडी

New Delhi: दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट के आरोपी आमिर राशिद अली को सोमवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया। आरोपी को प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। मीडियाकर्मियों को अदालत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास विस्फोटकों से लदी एक कार में हुए विस्फोट में 13 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। लाल किले के पास विस्फोट के लिए इस्तेमाल की गई कार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा का डॉक्टर उमर नबी चला रहा था।

उमर का संबंध एक ‘‘सफेदपोश’’ आतंकी मॉड्यूल से था जिसका भंडाफोड़ मुख्य रूप से हरियाणा के फरीदाबाद से विस्फोटकों की बरामदगी के बाद हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, अली को एनआईए ने रविवार को गिरफ्तार किया था और जिस हुंदै आई20 कार में विस्फोट हुआ था, वे उसके नाम पर पंजीकृत थी।