Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

छत्तीसगढ़ के भिलाई में दिल दहला देने वाला मामला, पति ने पत्नी को चलती कार से घसीटा

छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चलती कार से घसीटा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पत्नी के परिवार वालों ने पहले दामाद पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामले में महिला के पैर से कार गुजरते हुए दिखाई दे रही है। परिजनों ने दामाद के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करे है। 

दरअसल, महिला अपनी दादी को अस्पताल से लेकर लौट रही थी। इसी समय उसका पति से विवाद हो गया। व्यक्ति ने चलती कार से अपनी पत्नी को घसीटा।

2003 में दोनों का विवाह हुआ था, मगर शादी के दो महीने बाद ही पति पत्नी में विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद महिला अपने मायके चली आई। 

खबर ये भी सामने आरही है कि पहले महिला के पिता, भाई और चाचा ने व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।