Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

UP: संभल में 71 अवैध अस्पताल और दवाखाना पर लगा ताला, 50 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अवैध रूप से चल रहे 71 अस्पताल और क्लीनिकों को जिला प्रशासन ने बंद करा दिया है। संभल, गुन्नौर और चंदौसी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों की पहचान कर उन्हें बंद कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। करीब 71 अवैध अस्पताल और दवाखाना बंद करा दिए गए हैं। इन अवैध अस्पतालों और दवाखाना को चलाने वाले 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

संभल डीएम राजीव पेंसिया ने कहा, "गत 10 माह से झोलाछाप जो अपने आपको डॉक्टर कहते हैं, उन सभी के विरुद्ध छापेमारी चल रही थी और उनको बंद करने का अभियान चल रहा था। इससे पूर्व हमने 60 के आस पास झोलाछाप डॉक्टरों को बंद किया, ये झोलाछाप कई बार टाइवर के रूप में होते हैं कई बार डिप्लोमा होल्डर्स होते हैं और कई बार कुछ भी नहीं होते हैं और कई बार इनकी वजह से कई लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ा। इसलिए हमने एक साथ जनपद में छापेमारी करवाई और कुल 71 झोलाछाप अस्पतालों और क्लीनिक्स को एक साथ सील किया गया और मेडिकल एक्ट और बीएनएस के अंदर इनके विरुद्ध प्राथिमिकी भी दर्ज कराई जा रही है।"