Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो बैरल ग्रेनेड लॉन्चर गोले और एक टिफिन बम समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि इन नक्सलियों को जगरगुंडा थाना इलाके से पकड़ा गया है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स और जिला बपल की एक संयुक्त टीम जब डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकली थी, उसी समय इन नक्सलियों को पकड़ने में सफलता मिली। 

अधिकारी ने कहा कि जगरगुंडा के करीब सिंगावरम मोड़ के पास सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी की जानकरी होने पर सिविल ड्रेस पहने कुछ नक्सलियों ने छिपने और भागने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।