Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बस्तर में 2 नक्सली ढेर, AK-47 राइफल और गोला बारूद बरामद

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया गया, जबकि मौके से एक AK-47 राइफल, गोला-बारूद और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। यह मुठभेड़ बस्तर जिले के एक घने जंगल क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षा बलों को नक्सलियों की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तभी नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद दो नक्सली ढेर हो गए। घटनास्थल से एक AK-47 राइफल, कई कारतूस, हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि वे इलाके के वांछित इनामी नक्सली हो सकते हैं। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने जानकारी देते हुए कहा, “यह ऑपरेशन सुरक्षाबलों की सतर्कता और जमीनी खुफिया तंत्र की सफलता का परिणाम है। आने वाले दिनों में भी नक्सल विरोधी अभियानों को और तेज किया जाएगा।” इस मुठभेड़ से नक्सलियों को एक बड़ा झटका लगा है, वहीं स्थानीय लोगों में भी राहत देखी जा रही है। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन फिलहाल अभी जारी है, ताकि क्षेत्र में छिपे अन्य नक्सलियों का भी पता लगाया जा सके।