Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

UP: डंपर के दुकान में घुसने से कानपुर में दो की मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को तेज गति से जा रहे डंपर के दुकान में घुस जाने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़ितों की मौत मलबे में दबने से हुई है। घटना जैनपुर कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र की है। डंपर कानपुर से झांसी जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। 

ड्राइवर, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह नशे की हालत में था, अस्पताल में है और अभी तक होश में नहीं आया है। कहा जा रहा है कि ड्राइवर नशे में धुत था। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और अभी तक उसे होश नहीं आया है। 

पुलिस अधिकारी प्रवीण ने कहा, “'पुलिस ने दो महिलाओं, एक बच्चे और डंपर का ड्राइवर सहित चार लोगों को बचाया है और उनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।