Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौकीडीही गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औरजांच में जुट गई है। यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। 

डौकीडीही गांव में मुरुम के लिए खोदे गए भाटापारा तालाब के पास दो बच्चे खेलते-खेलते तालाब में डूब गए। उनके परिजन जब उन्हें ढूंढने के लिए निकले तो एक बच्चे का चप्पल तालाब के किनारे मिला। इस दौरान देखा गया कि दोनों बच्चे तालाब में डूबे हुए थे। जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया और फौरन अंडा के ज्योति नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.। जिसके बाद उनके शवों को घर लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।