Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मोबाइल गेम खेलने में मशगूल दो लड़कों की ट्रेन से कटकर मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रेल की पटरियों पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे दो लड़कों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम करीब सात बजे उस दौरान हुई जब 14 साल के दोनों लड़के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसाली इलाके में रेलवे की पटरियों पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे थे।

मृतकों की पहचान पूरन साहू और वीर सिंह के रूप में हुई है। वह भिलाई के रिसाली सेक्टर के निवासी थे। दोनों मोबाइल में गेम खेलने में इतने मशगूल थे कि उन्हें दल्ली राजहरा-दुर्ग लोकल ट्रेन का हॉर्न तक नहीं सुनाई दिया।

दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।