Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

छत्‍तीसगढ़ में पेड़ों के तनों पर रंगाई करने वालों पर होगी सख्‍त कार्रवाई

छत्‍तीसगढ़ में सुंदरीकरण के नाम पर पेड़ों की रंगाई करने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। पेड़ों के तनों में पेंट करने से विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ छालों के माध्यम से अंदर चले जाते हैं और पेड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। आवास एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर शासन के मंत्रालय स्थित समस्त विभागों और प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि सुंदरीकरण के नाम से पेड़ों के तनों पर पेंटिंग न करने दी जाए। मनाही के बाद भी पेंटिंग की जाती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। प्रदेश के विभिन्न नगरी निकायों में पेड़ों पर पेंटिंग करने की शिकायत पर्यावरण प्रेमी नितिन सिंघवी ने वर्ष-2019 और 2021 में मुख्य सचिव से की थी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगम के आयुक्त, नगर पालिका और नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आदेश जारी किया था।