Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

एसएसबी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा अधिसूचना जारी

 

विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित की जाने वाली जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए अपडेट। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन सशस्त्र सीमा बल ने सामान्य केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप सी के पदों के अंतर्गत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एसएसबी द्वारा 21 अक्टूबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन के मुताबिक जीडी कॉन्स्टेबल के 272 पदों पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती खेल कोटे के माध्यम से की जानी है।

एसएसबी द्वारा जारी स्पोर्ट्स कोटा कॉन्स्टेबल (जीडी) भर्ती अधिसूचना के माध्यम से विज्ञापित विभिन्न खेलों के लिए निकाली गई रिक्तियों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल, applyssb.com पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 21 नवंबर तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।