Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

आईआईटी हैदराबाद में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद की ओर से टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली गयी है। ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी टीचिंग या नॉन टीचिंग क्षेत्रों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए इस भर्ती में शामिल होने का अच्छा मौका है। अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www.iith.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2023 निर्धारित की गयी है।

आईआईटी की ओर से टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के अंतर्गत ग्रुप A, B व C पदों पर भर्ती निकाली गयी है। ग्रुप A के तहत 1 पद, ग्रुप B के तहत 30 पद एवं ग्रुप C के तहत 58 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।