Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पीएम को पसंद आया छत्तीसगढ़ के कोरिया का मिलेट्स कैफे

जिले के बैकुंठपुर स्थित कोरिया मिलेट्स कैफे की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में इस कैफे की तारीफ की थी. प्रधानमंत्री ने कैफे की संचालिका से संवाद कर तालियां भी बजवाईं, जिससे कैफे की ख्याति और भी बढ़ गई है. इससे साफ है कि पीएम मोदी को भी कोरिया मिलेट्स कैफे भा गया है.

कोरिया मिलेट्स कैफे परंपरागत देसी व्यंजनों को फिर से जीवित कर रहा है. अपने पहले ही साल में 92 लाख रुपये का इस कैफे ने कारोबार किया है. इसके साथ ही इस कैफे ने 38 लोगों को रोजगार देने के साथ ही आर्थिक मजबूती का नया अध्याय लिखा है.

कोरिया जिला प्रशासन ने पौष्टिक आहार को लोगों की थाली तक पहुंचाने के उद्देश्य से 10 मई 2023 को इस कैफे की शुरुआत की थी. मिलेट्स से बने व्यंजन जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, कुटकी, कोदो और जौ से बने डोसा, चीला, इडली, खीर और गुलाब जामुन जैसे लजीज पकवानों के लिए यह कैफे अब एकमात्र स्थान बन गया है. कोरिया मिलेट्स कैफे को शुरुआत से ही लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यहां आने वाले ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ बैठने की अच्छी व्यवस्था भी की गई है.