Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राम लला दर्शन के लिए रवाना हुए CM साय समेत मंत्रीगण

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत समस्त मंत्रीगण अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं, सभी 9:30 बजे स्पेशल विमान से रवाना हुए. राम काज और राम भक्ति की इसी गहरी भावना के साथ ननिहाल का स्नेह और भक्ति लेकर अयोध्या धाम में भांचा राम के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी अयोध्या के लिए रवाना हुए. जहां प्रभु के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना करेंगे. 

CM, प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रभु से करेंगे कामना, प्रभु श्री राम के लिए उपहार स्वरूप ले जा रहे माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण के मीठे बेर और पानी, प्रभु को विष्णु भोग चावल, सीताफल और मिष्ठान्न के लिए अईरसा और करी लड्डू का लगाएंगे भोग, प्रभु की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र भी

मुख्यमंत्री ने जो उपहार की थाली तैयार की है उसे गौर करें तो पाएंगे कि इसके सभी पदार्थ राम कथा से संबंधित ही है, चाहे विष्णु भोग हो चाहे सीताफल हो, सबसे प्रभु के छत्तीसगढ़ प्रवास का दिव्य स्मरण होता है