Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

दंतेवाड़ा में प्रशिक्षण केंद्र पर गिरी बिजली, CRPF के दो जवानों की मौत

 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के बारसूर में संचालित नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र पर शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान बलिदान हो गए।

नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र परिसर में दोपहर तीन बजे आकाशीय बिजली गिरी। इससे प्रशिक्षण के दौरान कांस्टेबल महेंद्र कुमार व एस. शहुअट आलम घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र पर आसमानी आफत आकर गिरी जिसने दो जवानों की जान ले ली। यहां पर आकाशीय बिजली गिरने से दो सीआरपीएफ के जवान - कांस्टेबल महेंद्र कुमार व एस. शहुअट आलम बलिदान हो गए। महेंद्र कुमार उप्र के प्रयागराज और शहुअट आलम झारखंड के साहिबगंज के रहने वाले थे।