Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

छत्तीसगढ़ में खुलेगी भारत की पहली लिथियम खदान

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र में भारत की पहली लिथियम खदान खुलेगी। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने कटघोरा में लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में लिथियम भंडार होने की पुष्टि की है। लिथियम खदान के संबंध में नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (एनएमईटी) की गवर्निंग बॉडी मीटिंग नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुई।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रतिनिधि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए।

नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (NMET) बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में खनिजों का दोहन और उनके उपयोग के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण पर चर्चा हुई।

बैठक में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि लिथियम खदान के शुरू हो जाने से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा। साथ ही विकसित भारत 2047 के योगदान में छत्तीसगढ़ के लिथियम (Lithium) भंडार का बड़ा योगदान होगा।