Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों का फिर हुआ ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से आईएएस-आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं. ये त्वरित कार्रवाई कवर्धा में हुई आगजनी की हिंसक घटना के बाद हुई है. सरकार ने एक जिले का कलेक्टर सहित दो जिलों के एसपी को बदलते हुए कुल 6 अफसरों का ट्रांसफर किया है. 

कलेक्टर-एसपी की कांफ्रेस के बाद विष्णु सरकार एक्शन मोड में आ गई है. कमज़ोर परफॉर्मेंस वाले एसपी-कलेक्टर के ट्रांसफर की बन रही सूची की चर्चा के बीच सरकार को कुछ आईएएस-आईपीएस अफसरों के फेरबदल के लिए त्वरित एक्शन लेना पड़ गया.  

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आईएएस अफसरों की जो ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है उनमें तीन अफसरों के नाम हैं. कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे को नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है.  इस पद से आईएएस अफसर केडी कुंजाम को मुक्त कर दिया गया है.