Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

जिला अदालत फरीदाबाद में इंटरव्यू के माध्यम से पाएं जॉब, जानें डिटेल

जिला अदालत फरीदाबाद में केवल इंटरव्यू के माध्यम से विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने का सुनहरा मौका है। ऐसे अभ्यर्थी जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं वे इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र जमा करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2023 तय की गयी है। योग्य एवं पात्र उम्मीदवारों को आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरने के बाद संबंधित दस्तावेजों सहित पोस्ट के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी स्वयं ऑफिस ऑफ डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 12 फरीदाबाद के पते पर स्वयं भी जमा कर सकते हैं।

फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की ओर से यह भर्ती विभिन्न पदों पर निकाली गयी है। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है- प्रॉसेस सर्वर 15 पद, प्‍यून 36 पद, स्वीपर 1 पद, लिफ्ट ऑपरेटर 2 पद, जेनरेटर ऑपरेटर 1 पद, कुल पद 55, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।