Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में रविवार कोे बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। जिला प्रशासन के मुताबिक घटना रविवार शाम को मोहतारा गांव में हुई जब लोग खेत में काम कर रहे थे।

ये लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हुए थे, तभी बिजली गिरी। मृतकों की पहचान मुकेश उम्र 20 साल, टंकर साहू उम्र 30 साल, संतोष साहू उम्र 40 साल, थानेश्वर साहू उम्र 18 साल, पोखराज विश्वकर्मा उम्र 38 साल, देव दास उम्र 22 साल और विजय साहू उम्र 23 साल के रूप में हुई है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को घायलों की हर संभव मदद के निर्देश दिए गए है।