Breaking News

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अभी भी ट्रैफिक जाम     |   दिल्ली: सिख फ़ॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू के स्लीपर सेल के दो गुर्गे गिरफ्तार     |   इजरायल ने गाजा ब्रिगेड के कमांडर अल-हबील का किया काम तमाम, हमास में मची खलबली     |  

छत्तीसगढ़: रायपुर में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक (पिकअप) और तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के समय पिकअप ट्रक में करीब 50 से अधिक लोग सवार थे। ये सभी लोग एक पारिवारिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर चटौद की ओर लौट रहे थे। तभी सारागांव के पास उनकी गाड़ी एक ट्रेलर से भिड़ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। कई की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल रायपुर के बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई। ट्रक और ट्रेलर के मलबे को हटाने में घंटों लग गए।