Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र के केसारी गांव में पानी में डूबने से छह वर्षीय कार्तिक और उसकी पांच वर्षीय बहन दीपा की मौत हो गई।

पुलिस को जानकारी मिली है कि कार्तिक और दीपा अपने नाना के घर केसारी गांव पहुंचे थे। नाना के घर के करीब बन रहे मकान में पानी की जरूरत पूरा करने के लिए एक गड्ढा किया गया है। गड्ढे में पानी भरा हुआ था, दोनों भाई-बहन खेलते-खेलते गड्ढे में जा गिरे जिसके बाद पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली तब दोनों को बाहर निकाला गया और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।