Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

ओडिशा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

ओडिशा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से अकाउंट असिस्टेंट, असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट फील्ड असिस्टेंट ग्रेड 2 एवं 3 के अंतर्गत 355 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू कर दी गयी है एवं एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2023 निर्धारित की गयी है।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार +2, +3, संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन डिग्री आदि प्राप्त किया हो और साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर काम करने के ज्ञान के अलावा अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए।

इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 30 जून 2023 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।