Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 13 डिप्टी कलेक्टरों की पहली पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। इन अधिकारियों को तीन साल की परिवीक्षा अवधि के लिए विभिन्न जिलों में पदस्थापित किया गया है, जहां वे फील्ड का अनुभव प्राप्त करेंगे।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2022 में चयनित डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति के लिए आदेश जारी हुआ है। इस आदेश के अनुसार, 13 डिप्टी कलेक्टरों को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग में 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए पदस्थ किया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी किया गया है।