Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

IPL 2026: DC के खिलाफ जीतना चाहेगी CSK, गायकवाड़-सैमसन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

IPL 2026: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ की अनुभवी सलामी जोड़ी पर अच्छा प्रदर्शन करने का भारी दबाव होगा। तीन अलग-अलग मैदानों पर लगातार हार के बाद सीएसके पर जीत का दबाव है। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, प्रतिद्वंद्वी टीमों से मुकाबला करने के लिए उन्हें काफी सुधार की जरूरत है।

ब्रेविस की गैरमौजूदगी ने टीम के संतुलन को काफी प्रभावित किया है। इस विस्फोटक दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज के डीसी के खिलाफ मैच में वापसी करने की उम्मीद है। हालांकि, एमएस धोनी की वापसी को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण इस सीजन में अभी तक नहीं खेल पाए हैं दूसरी तरफ डीसी पिछले मैच में जीटी से महज एक रन से हार गई थी।

डीसी चाहेगी कि इस मैच को जीतकर पिछले मैच की कड़वी याद को भुला दिया जाए। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम आईपीएल जैसे बेहद प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में लय के महत्व को जानती है और अच्छे प्रदर्शन से सीएसके की मुश्किलें और बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश करेगी।

लगातार दो असफलताओं के बाद केएल राहुल ने पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी। नीतीश राणा अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं, लिहाजा उन पर भी नजर रहेगी।