Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

IPL 2026: केकेआर पर एलएसजी की रोमांचक जीत, मुकुल चौधरी ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी

IPL 2026: मुकुल चौधरी की बेखौफ नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को तीन विकेट से हरा दिया। ये मैच आखिरी गेंद तक खिंचा।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने केकेआर को 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन के स्कोर पर रोक दिया। कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंदों में 45 रन, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए। वहीं रोवमैन पॉवेल 24 गेंदों में पर 39 रन और कैमरन ग्रीन 24 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

जीत के लिए 182 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम ने सधी हुई शुरुआत की लेकिन थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गंवाने से वो लड़खड़ाती दिखी। हालांकि केकेआर के गेंदबाज़ों के दबाव के बीच एलएसजी के लिए आयुष बडोनी ने 54 रन की शानदार पारी खेली।

लखनऊ की जीत की उम्मीदें टूटती दिख रही थीं, लेकिन मुकुल चौधरी के बल्ले ने पासा पलट दिया। मुकुल ने 27 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। उनकी पारी में सात छक्के और दो चौके शामिल हैं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।