Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

IPL 2026: GT से 86 रनों की हार को SRH कोच ने माना छोटी गलती, बल्लेबाजों का पूरी तरह किया बचाव

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने माना है कि आईपीएल मैच में गुजरात टाइटन्स ने अपनी शानदार गेंदबाजी से उन्हें पूरी तरह से पछाड़ दिया। साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की बदौलत जीटी ने पांच विकेट पर महज 168 रन बनाए थे। इसके बाद मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने पावरप्ले में कहर बरपाया। फिर जेसन होल्डर और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए मंगलवार रात सीमिंग पिच पर सनराइजर्स हैदराबाद को 86 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर ने कहा कि सीम-फ्रेंडली पिच पर लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें मनचाही शुरुआत नहीं मिली। उन्होंने बल्लेबाजों के प्रदर्शन को एक छोटी गलती बताया। 82 रनों की ये हार रनों के लिहाज से एसआरएच की आईपीएल में सबसे बड़ी हार थी। इसके चलते एसआरएच को अंक तालिका में पहला स्थान जीटी के हाथों गंवाना पड़ा।