दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज के.एल. राहुल शनिवार तड़के सुरक्षित मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंच गए। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण गुरुवार रात को आईपीएल मैच रद्द कर दिया गया। इसके बाद पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी शुक्रवार को धर्मशाला से दिल्ली लौट गए।खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला से जालंधर तक सड़क मार्ग से ले जाया गया। यहां से उन्हें विशेष ट्रेन में दिल्ली भेजा गया।
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी 'वंदे भारत एक्सप्रेस' से नई दिल्ली पहुंचे। पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल मैच गुरुवार को बीच में ही रद्द कर दिया गया, क्योंकि पाकिस्तान ने चंडीगढ़ के निकट हवाई क्षेत्र में ड्रोन हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद भारत को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज KL राहुल मुंबई पहुंचे
You may also like

आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने अभिषेक शर्मा, महिलाओं में स्मृति मंधाना ने मारी बाजी.

शमी ने खराब शुरुआत के बाद अंतिम पलों में किया हमला, बंगाल ने उत्तराखंड को 213 रन पर समेटा.

Noida: फाइनल में खुर्राट XI ने दर्ज की शानदार जीत, एस्टर क्रिकेट टीम को 88 रनों से हराया.

आस्ट्रेलिया मे रोहित-कोहली को देखने का यह आखिरी मौका, पैट कमिंस के बयान ने फैंस को चौंकाया.
