IPL 2026: अजेय और बेजोड़ पंजाब किंग्स के लिए ये कहना बेजा नहीं होगा। शनिवार को पीबीकेएस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ है। इससे पहले टीम ने ऑस्ट्रेलियाई कोचिंग स्टाफ के निरीक्षण में व्यवस्थित और आत्मविश्वास के साथ अभ्यास किया।
पंजाब के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले दिग्गज कूपर कॉनॉली ने छह मैच में 223 रन बनाए हैं। इनमें पिछले मैच में एलएसजी के खिलाफ 87 रन भी शामिल हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास करते हुए वे कैपिटल्स का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार दिखे।
हालांकि 22 साल के खिलाड़ी पीठ स्कैन कराने कुछ दिनों के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे। वापसी पर गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने बताया कि वे मैच के लिए उपलब्ध हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मार्को जॉनसेन ने गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स के मार्गदर्शन में गेंदबाजी का अभ्यास किया। ऊपरी क्रम के दबदबे के कारण सीमित समय के लिए खेल पाने वाले मार्कस स्टोइनिस ने नेट अभ्यास में चौकों-छक्कों की बौछार की।