Breaking News

करनाल: सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग     |   भोपाल: निशातपुरा इलाके में लगी आग, चपेट में कमर्शल बिल्डिंग     |   CBSE ने 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित किया     |   प्रतीक की बॉडी पर चोट के निशान नहीं, पोस्टमार्टम के बाद हार्ट को सुरक्षित रखा गया     |   सीएम शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे, भवानीपुर से रहेंगे विधायक     |  

IPL 2026: राहुल द्रविड़ की गेंदबाजों को नसीहत, टी20 क्रिकेट की जरूरत की तरह खुद को ढालें

IPL 2026: विश्व कप विजेता और पूर्व भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि टी20 बल्लेबाजी के नियमों में हाल ही में काफी बदलाव आया है और गेंदबाजों को इसके मुताबिक ही काफी मेहनत करनी होगी।

राहुल द्रविड़ ने बतौर कोच 2024 में भारत को दूसरा टी20 विश्व कप जिताया था। अब वे वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, प्रियांश आर्य जैसे युवा खिलाड़ियों और विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी से काफी हैरान हैं।

हालांकि राहुल द्रविड़ ने ये स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं किया कि आधुनिक बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की तुलना में टी20 मुकाबलों के लिए खुद को बेहतर ढंग से ढाल लिया है। वे बताते हैं कि इसका अंदाजा उन्हें पहले से था।

हालांकि, टेस्ट मैचों में स्थिति थोड़ी अलग है, जहां गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहा है और उन्होंने लगातार मैच भी जिताए हैं।