Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

टाटा मोटर्स व्हीकल्स की बिक्री मई में 42 प्रतिशत बढ़ी, ईवी बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की मई में कुल बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 59,790 इकाई हो गई। मई, 2025 में ये 42,040 इकाई रही थी। मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 41,557 इकाई के मुकाबले 42 प्रतिशत बढ़कर 59,090 इकाई हो गई।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री मई, 2026 में 700 इकाई रही जो पिछले साल मई के 483 इकाई के मुकाबले 45 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के अनुसार, मासिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बिक्री 10,517 इकाइयों के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई जिससे भारत के इलेक्ट्रिक परिवहन क्षेत्र में टाटा मोटर्स की बढ़त और मजबूत हुई है।