भारतीय शेयर बाजार में आज फिर से गिरावट देखने को मिली. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स खुलते ही करीब 1200 नीचे आ गया. वहीं, निफ्टी 50 में भी भयंकर बिकवाली देखने को मिली. देखते ही देखते निवेशकों के कुछ ही मिनटों में 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो गए. हालांकि, कुछ देर के बाद मार्केट ने थोड़ा वापसी की. 9 बजकर 37 मिनट पर मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 500 अंक की गिरावट के साथ 73,127.69 पर आ गया. निवेशकों को कुछ ही मिनटों में लगभग 5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ, क्योंकि BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सेशन के 422 लाख करोड़ से घटकर 415 लाख करोड़ रह गया.
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक टूटकर खुला; अभी भी लाल निशान में
You may also like
तमिलनाडु चुनाव: विल्लिवक्कम से आधव अर्जुना का नामांकन, TVK ने उतारे उम्मीदवार.
तमिलनाडु चुनाव: विजय ने दो सीटों से भरा नामांकन, घोषणापत्र में युवाओं और नशामुक्ति पर फोकस.
पूर्व तमिलनाडु CM ओ पन्नीरसेल्वम ने तिरुमला मंदिर में की पूजा-अर्चना.
बिहार बोर्ड 10वीं में टायर दुकानदार की बेटी बनीं टॉपर, 98.4% अंक हासिल कर रचा इतिहास.