Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

Gold Silver Price: सुरक्षित निवेश की मांग के कारण चांदी 8000 रुपये चढ़ी, सोना 3300 रुपये मजबूत

Gold Silver Price: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के शुल्क के खिलाफ अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद बढ़ती वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच मजबूत सुरक्षित-निवेश की मांग के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

इस दौरान चांदी 2.7 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोना 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी शुक्रवार के 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 8,000 रुपये या 3.03 प्रतिशत चढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) हो गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 3,300 रुपये या 2.06 प्रतिशत बढ़कर 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया।

पिछले बाजार सत्र में ये 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी और सोने में सोमवार को तेजी की गति बनी रही। दोनों धातुएं तीन हफ्ते के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही थीं, जिसे नए सिरे से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने का समर्थन मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.79 या 2.2 प्रतिशत बढ़कर 86.50 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 5,151 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।