Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

रॉयल एनफील्ड को फरवरी में मिला जबरदस्ती रिस्पॉन्स, बिक्री छह फीसदी बढ़ी

Delhi: मोटरसाइकिल मेकर रॉयल एनफील्ड ने शुक्रवार को बताया कि फरवरी में थोक बिक्री सालाना आधार पर छह फीसदी बढ़कर 75,935 यूनिट हो गई। कंपनी ने पिछले साल मार्च महीने में 71,544 यूनिट बेची थी। रॉयल एनफील्ड ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू बिक्री 67,922 यूनिट रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 64,436 यूनिट थी।  इसमें इस साल पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

फरवरी 2023 में 7,108 यूनिट के मुकाबले में निर्यात 13 प्रतिशत बढ़कर 8,013 यूनिट हो गया है। रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी. गोविंदराजन ने कहा, "पिछले कुछ महीनों में जबकि हमारी नई मोटरसाइकिल लॉन्च ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, हमारी मौजूदा मोटरसाइकिलों ने भी बुकिंग और रिटेल में हमारी मजबूत विकास गति में योगदान दिया है।"

उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे हम वित्तीय वर्ष के करीब आ रहे हैं, हमें मजबूत और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा है और हमारा मानना है कि हम इस गति को अगले साल भी जारी रख सकते हैं।"