Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

खाने-पीने की चीजें लगातार हो रही महंगी, सितंबर महीने में महंगाई बढ़कर 5.49 फीसदी पहुंची

Delhi: सितंबर महीने में खाने का सामान महंगा होने से खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 5.49 फीसदी पर पहुंच गई। इससे पिछले महीने ये 3.65 फीसदी पर थी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में ये जानकारी दी गई। मुद्रास्फीति बीते वर्ष के सितंबर महीने में 5.02 फीसदी थी। 

एनएसओ (राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय) के आंकड़ों के अनुसार, खाने के सामान की महंगाई सितंबर महीने में उछाल मारकर 9.24 फीसदी हो गई, जो इससे पिछले महीने अगस्त में 5.66 फीसदी और एक साल पहले इसी महीने में 6.62 फीसदी थी। 

भारतीय रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रास्फीति दो फीसदी घट-बढ़ के साथ चार फीसदी पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है। केंद्रीय बैंक ने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए पिछले हफ्ते मौद्रिक नीति समीक्षा पेश की, जिसमें  प्रमुखता से नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया था।