Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

ओला इलेक्ट्रिक ने देश में चार हजार स्टोर्स तक नेटवर्क का विस्तार किया

ओला इलेक्ट्रिक ने बुधवार को कहा कि उसने अपने नेटवर्क को देश भर में 4,000 स्टोर तक विस्तारित किया है, जो उसके मौजूदा नेटवर्क से चार गुना ज्यादा है। कंपनी ने सेवा सुविधाओं के साथ सह-स्थित 3,200 से ज्यादा नए स्टोर खोले हैं।

ओला इलेक्ट्रिक ने एक बयान में कहा कि ये विस्तार महानगरों, टियर वन और टू टियर शहरों से परे छोटे शहरों और तहसीलों तक फैला हुआ है।